पति -पत्नी के झगड़े के बीच पत्नी ने कनैणा जंगल में फांसी लगाकर दी अपनी जान

Spaka News

शिमला:-पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के के बाद पत्नी ने कनैणा जंगल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मीना देवी पत्नी बीरू निवासी नेपाल उम्र करीब 50 साल ने भराडी कनैणा के जंगल में ढारे के ऊपरी तऱफ रस्सी से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

सूचना के मुताबिक दोनों आपस में झगडा करते रहते थे। 20 सितंबर को दिन के समय में भी इनका आपस में झगडा हो गया। इसी बीच मीना गुस्से में चली गई। आज उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


Spaka News