मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में योगदान के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष के लिए 45,71,575 रुपये का अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रदेश में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी  बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग इस योगदान के लिए आभारी हैं। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इस प्रकार के योगदान अन्य लोगों को भी एकजुटता की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते हैं।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 13 सितम्बर 2023, Aaj Ka Rashifal 13 September 2023: कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के गणपति करेंगे सभी कष्ट दूर...................

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like