आज का राशिफल 12 अगस्त 2023, Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की विशेष कृपा,शनिवार को कैसी रहेगी आपकी राशि

Spaka News

शनिवार 12 अगस्‍त का दिन धन संबंधी मामलों में मकर और कुंभ राशि के लोगों के लकी साबित हो सकता है। इन्हें आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही ऑफिस में भी अधिकारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। आइए जानते हैं शनिवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य से बेहतर होगा। लंबे संघर्ष के बाद आपके लिए कामयाबी की खबर आ सकती है। आपके लिए सलाह है कि धैर्य से काम लें और अति उत्‍साह में कोई कार्य न करें। भाग्य साथ देगा और खर्च कम करने में कामयाब होंगे। आज आपको किसी काम से अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग पार्ट टाइम कारोबार के लिए प्रयास कर रहे हैं उनका काम भी आगे बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती नजर आएंगी। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों का दिन आज कुछ व्‍यस्‍तता में बीतेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर खर्च करने की बात चलेगी। आप अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं। खरीदारी करते वक्‍त अपने बजट का भी ध्‍यान रखें और किसी मामले में फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। शाम के वक्‍त घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आपकी व्‍यस्‍तता काफी बढ़ जाएगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों की दिनचर्या आज काफी भागदौड़ वाली रहेगी। ऑफिस और अपने काम से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको करियर में उन्‍नति प्राप्‍त होगी और मनपसंद कार्य कने को मिलेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहें। वरना आपके सम्‍मान को ठेस पहुंच सकती है और दूसरों की बातों में आकर खुद का बुरा न कर बैठें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों का दिन आज चिंता फिक्र और तनाव में बीतेगा। किसी बात पर आपको ऑफिस में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। आपे करियर से असंतुष्‍ट रहेंगे और इस कारण से तनाव रहेगा। कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं या फिर दूसरी नौकरी के बारे में सोच सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोग रुपये-पैसों के मामले को लेकर काफी चिंता में रहेंगे। कारोबार करने वाले विशेष रूप से परेशान रहेंगे। पिछले काफी दिनों से आपके काम धंधे में आई गिरावट की वजह से आप चिंता में रहेंगे। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। बेहतर होगा कि आपको फिर से सोचविचार कर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने चाहिए।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों का दिन आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में बीतेगा। आप ऑफिस के भी सारे काम पूरे करके अपने घर समय से चले जाएंगे। परिवार के साथ आपका वक्‍त अच्‍छा बीतेगा और घर के सामान की शॉपिंग करने जा सकते हैं। आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों का दिन आज चिंता और परेशानी में बीतेगा। आज आपको ऑफिस में काम की चिंता परेशान करेगी। तो दूसरी ओर आप अपने बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता में रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकती है। सावधान रहें और आज किसी से पैसों का लेनदेन न करें। साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपको करियर से संबंधित शुभ समाचार कहीं से मिल सकता है। व्यवसाय में किसी प्रकार के तनाव से दूर रहें तो बेहतर होगा। नवीन योजनाएं सफल होंगी। पुराने विवादों से दूर रहेंगे। अधिकारी वर्ग से सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होने की उम्‍मीद है और आपके कार्य सफल होंगे। जो लोग रिसर्च के काम से जुड़े हैं उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी और उनके कार्य की सराहना होगी। रुका हुआ धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात के वक्‍त मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में किस्‍मत का साथ मिलेगा और आपका लाभ होगा। आज के दिन दोस्‍तों और परिजनों की साथ आउटिंग का प्‍लान बन सकता है। इस पर कितना खर्च आएगा इस बारे में भी चर्चा करेंगे। ऑफिस में काम की सराहना होगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मां पक्ष के लोगों से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्‍त होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों का दिन आज ऑफिस में अच्‍छा बीतेगा और आपको अधिकारियों की मदद प्राप्‍त होगी। आज लाभ उठाने के अवसर आपको प्राप्‍त होंगे। आयात-निर्यात का काम करने वाले लोगों को लाभ होगा और आपका मुनाफा बढ़ेगा। आज आपके लिए किसी यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से लाभ होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों का दिन आज आनंद में बीतेगा और जो लोग बिजनस करते हैं उन्‍हें आज लाभ होगा और आपके घर में कोई व्‍यक्ति आपको करियर में सही सुझाव देगा और आपकी मदद करेगा। अध्ययन और आध्यात्म में मन लगेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 12 अगस्त 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News