नई सुविधा : अब घर बैठे ही करें कोरोना की जांच, ICMR ने होम बेस्ड टेस्ट किट को दी मंजूरी

Spaka News

होम बेस्ड टेस्ट किट :  कोरोना टेस्ट के लिए अब लोगों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आईसीएमआर (ICMR) ने कोविड टेस्ट के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है। यह रैपिड एंटिजन टेस्ट (RAT) किट है जिसका उपयोग कर घर बैठे कोरोना की टेस्टिंग की जा सकती है। गौरतलब है कि लोगों के सामने सबसे  बड़ी समस्या कोरोना टेस्ट को लेकर  आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट देर से मिल रही है। वहीं रैपिड एंटिजन टेस्ट के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

ICMR से होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिलने के बाद अब कोविड की जांच काफी आसान होगी। देश में अभी सिर्फ   एक कंपनी मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड को इसकी मंजूरी मिली है। होम टेस्टिंग मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर/एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है जो टेस्टिंग प्रक्रिया में गाइड का कार्य करेगा। कोरोना की Rapid Antigen Test और RTPCR  टेस्ट की जाती है। RAT की रिपोर्ट तत्काल मिल जाती है, लेकिन RTPCR की रिपोर्ट 24 घंटे में आती है

ICMR की गाइडलाइन के अनुसार इस टेस्ट में  जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें और किसी टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।  उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा। वहीं जिन लोगों में लक्षण होगा और टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आएगा उन्हें RTPCR टेस्ट करवाना होगा। लक्षण वाले सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव लोगों को संदिग्ध माना जायेगा और जब तक RTPCR के परिणाम नहीं आ जाते तब तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहना होगा। हालांकि होम बेस्ट टेस्टिंग किट से लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।


Spaka News