विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राज भवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Spaka News

आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए स्कूल प्रवक्ता संघ का आभार जताया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हाल ही में हुई भारी बारिश से उत्पन्न आपदा से पीड़ितों की सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ द्वारा अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के निर्णय का स्वागत किया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का यह निर्णय सराहनीय है और यह समाज के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस संकट के समय में प्रदेश के शिक्षकों द्वारा दिखाई गई यह एकता और सहानुभूति आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।


Spaka News