श्रीखंड यात्रा : खराब मौसम के कारण सस्पेंड, इस साल नहीं होंगे महादेव के दर्शन, पड़ें DC ने आदेश…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कुल्लू:  हिमाचल प्रदेश में भोले बाबा की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। भारी बारिश के चलते कुल्लू प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कुल्लू के DC ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। अब इस साल अब श्रीखंड महादेव के दर्शन नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को इसके लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। कुल्लू के उपमंडल निरमंड की दुर्गम श्रीखंड यात्रा पर भारी बारिश के बीच सफर करना जोखिम भरा है। 9 और 10 जुलाई यानी दिन के लिए पहले ही यात्रा पर रोक लगाई जा चुकी थी। आज 20 जुलाई तक चलनी प्रस्तावित पूरी यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए गए। सात जुलाई से शुरू यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि आधिकारिक तौर पर इस यात्रा के शुरू होने से पहले भी दो लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर इस साल श्रीखंड यात्रा के दौरान छह लोगों की मौत हुई।

निरमंड के SDM मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और ग्लेशियर पिघलने से रास्ते पूरी तरह टूट गए हैं। ग्लेशियर के गिरने का भी निरंतर खतरा बना हुआ है। पहाड़ियों से निरंतर लैंडस्लाइड हो रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि श्रीखंड यात्रा के लिए चार हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करवा चुके थे। श्रद्धालु मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे थे। मगर मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह चार बजे तक राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया

Spaka Newsनदी-नालों के निकट न जाने की अपील की हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन व्यापक तौर पर प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राहत एवं बचाव कार्यो की स्वयं निगरानी कर रहे हैं और प्रदेश तथा जिला प्रशासन के […]

You May Like