आज का राशिफल 8 जून 2023, Aaj Ka Rashifal 8 june 2023: देवगुरु इन 5 राशियों पर करने वाले हैं कृपा, लगने वाली है बम्पर लॉटरी, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। गुरुवार के दिन कई राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि हासिल होगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?……..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्यत:ठीक रहेगा, आज आवश्यक किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में लाभ होगा , आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं, व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें ,वाणी पर संयम रखें, व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाएं ,परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं, कोई नया काम सोच-विचार कर करें, किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, वाहन आदि संभालकर चलाएं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा, प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ के योग बनेंगे, किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें कहीं बाहर न जाएं ,किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज के दिन जातक के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी, किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं, परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा, आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यापार में नया काम हाथ आएगा, कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में आप राहत महसूस करेंगे, परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा, परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है , व्यापार में नया काम नया क्षेत्र आपको मिलेगा, अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। जिस कारण मन अशांत रहेगा, परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है, व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आज काम में रुकावट आएगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें ,वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें, वाद-विवाद से दूर रहें,परिवार-समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उउम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 8 जून 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों के हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श कियामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जिला सोलन के उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों के हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कागजी कार्यवाही में होने वाले अनावश्यक विलम्ब को दूर कर निवेश के वास्तविक क्रियान्वयन […]

You May Like