Maa Saraswati ji ki arti: माँ सरस्वती जी – आरती

Avatar photo Saanvi Sharma
Spaka News

जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता..चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता…॥बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता…॥देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता…
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,ज्ञान प्रकाश भरो ।मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
धूप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥ जय सरस्वती माता…॥

माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥जय जय सरस्वती माता…॥

जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता ॥


Spaka News
Next Post

Ma Durga ji ki arti : मां दुर्गा जी की आरती

Spaka Newsजय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति । तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को । उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै। रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी । सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके […]

You May Like