हिमाचल में बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीदने गया शख्स 10 दिनों से लापता…………….

Spaka News

थाना बंगाणा के तहत बौल का एक व्यक्ति पिछले 10 दिनों से लापता है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता की तलाश शुरू कर दी है बता दें कि तिलक राज निवासी बौल करीब 10 दिन पहले अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए जालंधर गया हुआ था, लेकिन आज दिन तक वापिस नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में अंब  बंगाणा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। 


Spaka News