आज का राशिफल 13 मई 2023, Aaj Ka Rashifal 13 May 2023: शनिवार के दिन आज अनजान लोगों पर भरोसा ना करें, जानें सभी राशियों का हाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. मेष से मीन राशि तक के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल……..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आप कई ऐशो-आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। आज अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

 आज अधिकांश युवाओं की रोजगार से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से पैसों का कोई लेन-देन करना पड़े तो रिश्ते में दरार आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज माता के साथ आपके कुछ व्यापारिक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी की ज़रूरतों को पूरा करेंगे और उनके साथ ख़रीदारी करने भी जा सकते हैं। लव लाइफ मजबूत होगी। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा अन्यथा इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

राजनीति से जुड़े लोगों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें मेहमानों का भी आगमन होगा। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपना पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र पर लगाना होगा, तभी भविष्य में आर्थिक स्थिति अच्छी होती नजर आ रही है। अगर आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत करने वाला रहेगा, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं देना पड़ेगा, अन्यथा विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करेंगे और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए अच्छा समय बिताएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चीजें पटरी पर आ जाएंगी। आपके जीवन साथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए उपयोगी साबित होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद की संभावना बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपके पिता की सलाह से आपके परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में नवीनता आएगी। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को बेहतर जन समर्थन मिलेगा। नौकरी में नया पद मिलने की संभावना है।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज भविष्य को मजबूत करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जिनके लिए विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। छात्रों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज नौकरी में आपके किसी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य और फिटनेस में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके परिवार में कुछ कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लग रहा था, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों की मुलाकात किसी अनुभवी व्यक्ति से होगी, जिसका अनुभव और मार्गदर्शन उनकी पढ़ाई में मदद करेगा। अगर आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो उत्तम रहेगा। आज आप घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए करें। अगर कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक व्यवसाय के लिए मददगार साबित होगी।। 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 13 मई 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल में पहले पत्नी और बाद में पति ने कर ली आत्महत्या ,2 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज.........

Spaka Newsधर्मशाला के साथ लगती रक्कड़ पंचायत में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रक्कड़ पंचायत के वार्ड नंबर-1 में वीरवार शाम को पत्नी ने घर में फंदा लगाया जबकि रात को पति […]

You May Like