नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, 24 वार्डों में जीत, बीजेपी 9 पर सिमटी, माकपा 1

Spaka News

व्यवस्था परिवर्तन का असर नगर निगम शिमला में दिखाई दिया है। नगर निगम शिमला में कांग्रेस काबिज हो गई है। अभी तक 34 में से  34 वार्डों ने नतीजे घोषित किए गए हैं, जिनमें कांग्रेस ने 24 , बीजेपी 9 और माकपा के हिस्से 1 सीट आई है । इस तरह से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

बता दें कि, शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान में 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक वार्ड से जीत दर्ज की है। 


Spaka News