मुख्यमंत्री ने जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की प्रार्थना की।
अपने शोक संदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।


Spaka News