मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षक पायलट के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला में गत शनिवार को हुए चार्टर प्लेन दुर्घटना में चंबा जिला के बनीखेत की पंचायत पुखरी से संबंध रखने वाले प्रशिक्षक पायलट मोहित ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।  


Spaka News