मुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली के घर गये और उनकी माता किरण बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने आर.एस. बाली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाली परिवार ने हमेशा लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

Spaka Newsराज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटन क्षेत्र में बहुआयामी प्रयास हिमाचल प्रदेश की मनोहारी वादियां, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी को संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय में साथ […]

You May Like