आज का राशिफल 15 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 15 February 2023 : इन लोगों पर बरसेगी भगवान श्रीगणेश की कृपा, जानें मेष से मीन राशि तक का हाल…….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

5 Feb 2023 Rashifal: आज सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा।.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो बाद में उनके लिए समस्या बन सकते हैं। किसी सरकारी काम में उसके नियम व कानूनों का पूरा पालन करें और पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह भी लटक सकते हैं। आपको आज आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी अपने परिजनों से यदि कुछ दूरी आ गई थी, तो वह भी आज दूर होंगी। भाई बहन आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि बिजनेस में कुछ नए उत्पादों को शामिल करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकते हैं और आपके किसी ने संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप विपरीत परिस्थिति में भी क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ करीबी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लापरवाही से किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं और आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको मेहनत करने पर पूरा जोर देना होगा, तभी आप अपने काम को पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप आज किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बेहतर रहने वाला है और आपको अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करके शत्रु को आसानी से मार दे पाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है, जिसमें आपको माफी मांगनी होगी और यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपके आकर्षण को देखकर कार्यक्षेत्र में लोग आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप धर्म कर्म मे कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कार्यक्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिजनों के साथ आप दिल खोलकर आगे बढ़ेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ कार्य में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दूसरों के काम में दखल अंदाजी ना दें, नहीं तो आप कोई नुकसान कर सकते हैं। यदि आप किसी वाद विवाद में सम्मिलित हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों को पकड़ कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने को समय पर पूरा कर पाएंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी और परिवार से यदि कुछ रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह दूर होंगी और रक्त संबन्धी रिश्ते में मजबूती आएगी। मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी से कोई मदद मागेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप संस्कारों व पारंपरिक का पाठ पढ़ाएंगे और कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपके परिवार में भी कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ नए कार्यों की आप  शुरूआत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है और आपका भरोसा जीत पाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा न होने के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता रहा है।  करियर को लेकर परेशान चल रहे है, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है, तो वह चिंता भी समाप्त होगी। भाई बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको लोगों से धन उधार लेने से बचना होगा। विदेशों से यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो आपको उसमे अच्छा लाभ कमाने को मिल सकता है। आपके अपनों को खुशी देने के प्रयास आज सफल रहेंगे। आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको आज कुछ पारिवारिक मामलो में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में सावधान रहना आपके साथ धोखा कर सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि  लेकर आएगा और कुछ धन से संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको अपने काम की कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनानी होगी और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप किसी से तर्क -वितर्क बिना पडे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आज पहल करने की आदत आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और बिजनेस व व्यवसाय कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कोई निर्णय ले पाएंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने से आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं व किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रम के प्रति भी आज रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ अधिक होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 15 फरवरी 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

Himachal Samachar 14 02 2023

Spaka NewsSpaka News
Featured Video Play Icon

You May Like

Open

Close