मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ मतदाता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला से संबंधित प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता धुड़ू राम के निधन पर शोक व्यक्त किया। धुड़ू राम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के हिमाचल प्रदेश के चुनाव आइकाॅन थे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News