आज का राशिफल 31 जनवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 31 January 2023 : जाने किस राशि वाले फिजूलखर्ची से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Spaka News

आज 31 जनवरी  2023 , दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है वे आज के दिन हनुमानजी के दर्शन करें और मंदिर में तिल के तैल का दीपक लगाएं। शनि की पीड़ा कम होगी। सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक, पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी।आइए जानते हैं आज का राशिफल …

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 मेष राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. परिवार में सुख-शांति और धार्मिक माहौल रहेगा.  व्यावसायिक गतिविधियों से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है.  किसी के साथ झगड़ा न करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं.  परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की योजना बनाएंगे.  शाम को बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आने वाले हैं

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

इन जातकों को कहीं पर भी निवेश सोच-समझकर करना चाहिए. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, बात को टालने की कोशिश करें.

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएंगे.  मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे. छात्रों के लिए मेहनत का दिन है. परिवार के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी रसूखदार व्यक्ति से होगी. सेहत का ध्यान रखें, मौसम बदल रहा है.

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है.आज मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कोई नया कारोबार करने का भी विचार करेंगे. परिवार क साथ समय बिताएंगे. आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. बिजनेस कर रहे जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं.यात्रा के दौरान नए नए लोगों से संपर्क बनेगा. मां की सेहत  का ध्यान रखें.  सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपको अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी. सभी लोग एक साथ मिलजुल कर रहेंगे. घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा,

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है. किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं.बिजनेस के लिए दिन ठीक है.  जातकों के लिए  दिन बहुत ही शुभ है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन आपका बढ़िया है. पिताजी से धन की प्राप्ति होगी. कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी. मन परेशान रहेगा. आज अपनी सेहत का ध्यान रखें, बीमार हो सकते हैं. छात्रों के लिए दिन ठीक है.

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातकों का कारोबार काफी तेजी से चलेगा. धन लाभ हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें, आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है. पारिवारिक माहौल को अच्छा रखने के लिए सोचना होगा. किसी तरह के विवाद में न फंसें.

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

अपने खान-पान और प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें. विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और उसमें जीत हासिल करेंगे.आज आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं.  बिजनेस में फायदा होगा.

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा.  आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.  किसी बड़ी कंपनी से जॉब कॉल आ सकती है. ननिहाल से कोई अच्छी खबर आ सकती है. आप अपनी बातों से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. खानपान का ध्यान रखें.

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा. किसी रिश्तेदार का आना घर में हो सकता है. नौकरी कर रहे जातकों के लिए  दिन अच्छा है.परिवार में सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे. पुराने मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी को कल आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं.सेहत का ध्यान ऱखें.

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा बीतेगी. बिजनेस में सफलता मिलेगी. कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे. संतान सुख में वृद्धि होगी. संतान के द्वारा कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें. बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा. किसी मेहमान का आगमन हो सकता है.

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा.  व्यवसाय में चल रहा उतार-चढ़ाव आपको परेशान करेगा. परिवारि में हुई किसी बात से  मन परेशान हो सकता है. बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जा सकते हैं. विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी.

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 31 जनवरी 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News