हिमाचल में मिला पाकिस्तानी नोट:रामपुर के टिक्करी गांव में खेत से बरामदगी, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का मार्का लगा…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के शिमला स्थित रामपुर के ननखड़ी के टिक्करी गांव में एक व्यक्ति के खेत में फटे गुब्बारे में पाकिस्तान नोट मिले हैं। नोट पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की मुहर लगी है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने इस नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से टीम मौके पर पहुंची। मौके पर स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी माता के साथ खेत में बैठकर खाना खा रहे थे तो एक फटे हुए छोटे गुब्बारे में 10 रुपये का पाकिस्तान करेंसी का नोट देखा। इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान को दी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 29 जनवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 29 January 2023 : आज का दिन बेहतरीन, महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे…..

Spaka Newsशनिवार के दिन चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष राशि में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। यह राशिफल नाम […]

You May Like