करसोग में एक्सीडेंट दो युवाओं की मौत, दोनों ही थे घर के इकलौते चिराग

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला-करसोग मार्ग पर कलंगार के समीप एक कार एचपी 30-9859 करीब 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण (22) पुत्र नंदराम गांव गरियाला, नुपा राम (21) पुत्र मुनि लाल गांव पलोड डाकघर शंकरदेहरा के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों युवक घर के इकलौते चिराग थे। ऐसे में परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।


Spaka News