Accident: शिलाबाग में पिकअप जीप गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत…दो घायल 

Spaka News

संगड़ाह, 15 जनवरी : उपमंडल राजगढ़ में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा आया है। जिसमें दो की मौत जबकि दो अन्य घायल हुए है। जानकारी के अनुसार हादसा रात एक बजे का बताया जा रहा है।   पिकअप (HP16C-0228) का चालक परवाणु से क्लयोपाब की तरफ आ रहा था। इसी दौरान क्रशर प्वाइंट के नजदीक शिलाबाग पहुंचते ही पिकअप खाई में जा गिरी। पिकअप में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौत व दो अन्य घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए दोनों को शिमला आईजीएमसी रैफर किया गया है। 

पेंद्र ठाकुर (27) उर्फ (मीनू) पुत्र  तारा सिंह, आदर्श ठाकुर पुत्र मोहर सिंह ग्राम क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ की मौके पर  मौत हो गई। जबकि सुरेश कुमार पुत्र रोशन लाल आयु 35 वर्ष, जितेंद्र ठाकुर पुत्र  तारा सिंह ग्राम क्लयोपाब आयु 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी राजगढ़ रोशन लाल ने की है। 


Spaka News