नाभि में तेल लगाने से शरीर को होते है अनगिनत फायदे, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Spaka News

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु होता है। कुछ ही लोग होगे जो यह जानते होगे कि हर रात को सोने से पहले मात्र दो बूंद तेल के अपनी नाभि में डालते है।

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु होता है। कुछ ही लोग होगे, जो यह जानते होगे कि हर रात को सोने से पहले मात्र दो बूंद तेल के अपनी नाभि में डालते है। तो सेहत में कई आश्चर्यजनक फायदे मिल सकते है। रात को सोने से पहले नाभि में थोड़ा सा तेल लगाने से आंख, त्वचा और पेट को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले नाभि में तेल जरूर लगाया करें। नाभि में तेल लगाने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं और इस लेख में इन्हीं लाभों का उल्लेख किया गया है। तो आइए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे।

नाभि में तेल लगाने के फायदे

मुंहासें हो जड़ से खत्म: ज्यादातर लोग कील, मुंहासों की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। क्योंकि ये हमारी खूबसूरती में ग्रहण लगाने का काम करते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर बार-बार मुंहासे होने पर नाभि पर नीम का तेल लगा लें। नीम का तेल नाभि पर लगाने से मुंहासे होना बंद हो जाएंगे और इनके कारण चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

होंठ हों मुलायम: नाभि में तेल लगाने से फटे होंठ एकदम मुलायम हो जाते हैं।  रोजाना रात को सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों का तेल लगाने से फटे होंठों की समस्या खत्म होकर होंठ बिल्कुल गुलाबी और मुलायम हो जाते हैं। 

चेहरे की रौनक बढ़ें: रोज रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर रौनक आ जाएगी और चेहरा खिला हुआ नजर आएगा। इतना ही नहीं पिंपल्स और दाग-धब्बे भी पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

पेट फूलने की समस्या दूर: नाभि पर नारियल का तेल लगाने से यह आपके आंतरिक अंगों को पोषण देता है और उनको स्वस्थ रखता है। आपको बता दें कि यह क्रिया आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से भी छुटकारा दिला सकती है। 

हार्मोन बनें रहें सही: महिलाओं के हार्मोन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। हार्मोन  के असंतुलित होने पर आप नाभि पर सरसों का तेल लगा लें। सरसों का तेल नाभि पर लगाने से हार्मोन संतुलित हो जाएंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *