सुंदरनगर में शख्स ने लगाया फंदा, मानसिक रूप से था परेशान, ससुराल में आकर दे दी जान……….

Spaka News

प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सुंदरनगर में 44 वर्षीय शख्स ने ससुराल में फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी

प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सुंदरनगर में 44 वर्षीय शख्स ने ससुराल में फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार थाना सुंदरनगर के अंतर्गत राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह ने अपने ससुराल देहरी नजदीक महामाया मंदिर सुंदरनगर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

मृतक राजेश कुमार 26 अक्तूबर को अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने ससुराल सुंदरनगर आया था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज चला हुआ था। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की.

मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुंदर नगर में करवाकर परिवार वालों के हवाले कर दिया है। पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


Spaka News