HP Election 2022: सोलन में अरविंद केजरीवाल के रोड शो में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई…………

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोलन पहुंचे अरविंद केजरीवाल के रोड शो में खूब हंगामा हुआ। बताया जा रहा यहां पंजाब से कुछ शिक्षक आम आदमी पार्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिनके साथ मारपीट हुई है। पंजाब से आए ये लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आम आदमी पार्टी सोलन के कार्यकर्ता उनके साथ उलझ गए व दोनों पक्ष में मारपीट हुई।

केजरीवाल की तरफ पर्चे फेंकने पर कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई

केजरीवाल की तरफ पर्चे फेंकने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव करके कुछ लोगों को बचाया। यह पूरा हंगामा अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान हुआ।

हंगामे के कारण पांच मिनट में ही निपटा दिया भाषण

रोड शो में हंगामा होता देख अरविंद केजरीवाल ने अपना भाषण मात्र 5 मिनट में ही निपटा दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये अध्यापक नहीं है। पंजाब से आए हुए गुंडे हैं, जो यहां पर हंगामा कर रहे हैं।


Spaka News