यात्रियों को लेकर पहली बार हिमाचल पहुंची वंदे भारत, 4 घंटे 54 मिनट में तय किया सफर……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

Vande Bharat Express नई दिल्ली से हिमाचल के लिए पहली बार सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऊना पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को किया था। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सेमी-हाई-स्पीड, इंटरसिटी, इलेक्ट्रिक मल्टीपल-यूनिट ट्रेन Vande Bharat Express अब चार बड़े शहरों को जोड़ रही है। इस ट्रेन से नई दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज पांच घंटे 15 मिनट में तय की जा सकेगी।

नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की गई पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बुधवार सुबह पहली बार यात्रियों को लेकर हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इसी रेलवे स्टेशन से इस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। बुधवार को पहली बार यात्रियों को लेकर आ रही वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि उसके बाद ही यह गाड़ी अब बुधवार से नियमित रूप में शुरू कर दी गई है। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को बंद रहेगी। सुबह 5.50 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई वंदे भारत सुबह करीब 10:44 पर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत से सफर करते हुए हिमाचल पहुंच रहे यात्रियों ने अपने अनुभव भी सांझा किया और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग भी सरकार के उठाई।

वंदे भारत ट्रेन बुधवार को पहली बार यात्रियों को लेकर नई दिल्ली से चलकर ऊना पहुंची। उद्घाटन के बाद पहली बार चली वंदे भारत ट्रेन के स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। वंदे भारत के पहले जारी किए गए शेड्यूल में नई दिल्ली के बाद अंबाला चंडीगढ़ और नंगल स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बुधवार को नए शेड्यूल (Schedule) के साथ रवाना हुई वंदे भारत के ठहराव में बदलाव करते हुए नंगल की जगह इसे आनंदपुर साहिब किया गया था। वंदे भारत से हिमाचल पहुंचे यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को सेमी हाई स्पीड ट्रेन से जोड़े जाने का अनूठा अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में नई दिल्ली से हिमाचल पहुंचने का यह पहला तजुर्बा बेहतरीन रहा है। वंदे भारत के जरिए ऊना पहुंचे यात्रियों ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ट्रेन के जरिए ऊना पहुंच रहे पर्यटकों (Tourists) ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब हिमाचल पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आसान हो गया है।


Spaka News
Next Post

भाई को टिकट देने के विरोध में बंदना का भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री पद से इस्तीफा...........

Spaka Newsमंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर को टिकट मिलने के बाद रजत ठाकुर की बहन वंदना ठाकुर ही विरोध में उतर आई हैं। बताया जा रहा है कि बंदना गुलेरिया भी दावेदार थीं। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से […]

You May Like