हिमाचल : नाबालिग लड़की काे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया शैफ किया दुष्कर्म………

Spaka News

शिमला : पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि रोहड़ू के एक निजी होटल में शैफ का काम करने वाले एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी शैफ हमीरपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।


Spaka News