बधाई: हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Spaka News

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। हिमाचल की महिला टीम ने महाराष्ट्र को 27-22 से हराकर फाइनल में जीत हासिल की है। बेटियों की सफलता से समूचे हिमाचल में खुशी की लहर।     

टीम की रेडर निधि शर्मा, पुष्पा, साक्षी शर्मा और ज्योति ने जबरदस्त खेल से दर्शकों को प्रभावित किया। शनिवार शाम को हिमाचल का महाराष्ट्र के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल की टीम ने शुरू से दबदबा बना लिया था। टीम निर्धारित समय तक विपक्षी टीम पर हावी रही और मुकाबले को 27-22 से जीत लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार ब्रांटा और सचिव कृष्ण लाल ने इस बार संतुलित टीम चुनी, जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है। 


Spaka News