हिमाचल : बस स्टैंड की ऊपरी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या………….

Spaka News

सोलन : छावनी परिषद कसौली बस स्टैंड की पार्किंग के सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। जिस समय उस लड़के ने आत्महत्या की उस वक्त उसका मित्र आयुष उसके साथ ही पार्किंग के ऊपरी स्थल पर मौजूद था। युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। केवल आखिरी दफा युवक ने अपने दोस्त आयुष को यह बताया कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके उपरांत वह पार्किंग की ऊपरी मंजिल से कूद गया। युवक का नाम कुलदीप है और वह कसौली के इटावा ग्राम का रहने वाला था। युवक की आयु 19 वर्ष थी और पिता का नाम बिट्टू है जोकि एक दिहाड़ीदार है। 

बताया जा रहा है कि आयुष जैसे ही हाथ धोने के लिए पार्किंग के एक कोने पर गया तो उसी समय कुलदीप ने पार्किंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह कसौली को जाने वाले मुख्य रोड पर गिरा। जैसे ही उसके दोस्त आयुष ने उसे देखा तो आयुष ने पार्किंग में सेवाएं दे रहे राजन के साथ मिलकर उसे नजदीकी सेना अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सेना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात कुलदीप को सुल्तानपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन उसे बचाया न जा सका।


Spaka News