जम्मू कश्मीर: पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 12 की मौत, 23 घायल

Spaka News

जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है. हादसे में घायल 8 लोगों की हालत गंभीर है.

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू संभाग के पुंछ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पुंछ के सावजान इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है. साथ ही कई अन्य लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया था. स्थानीय लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंचे.

सेना का बचाव अभियान जारी

मंडी के तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसे का शिकार हो गई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. इस घटना में 9 की मौत की खबर है, जबकि कई घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.


Spaka News