आज का राशिफल 13 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 13 September 2022 : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से लगातार आगे बढ़ते जायेंगे।……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


Rashifal 13 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को निवेश से बचना होगा, नहीं तो यह उनके लिए हानिकारक होगा। आपने अपनी मां से जो वादे किए थे उन्हें आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें साथी से किसी भी लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर समाप्त करना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने से आप परेशान रहेंगे। परिवार के लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे और ससुराल पक्ष से भी आपको सम्मान मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर होगा कि परिवार के सदस्यों से पूछकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको कोई नया पद मिल सकता है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो वे आपका काम बिगाड़ सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अच्छा मौका मिलेगा। आप किसी नई वित्तीय योजना में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी कई समस्याएं भी दूर होंगी। व्यापार और नौकरी में आपसे मिलकर प्रसन्नता होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके लिए बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से काम लें। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। यदि माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ रही है तो उसमें लापरवाही न करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको घर और बाहर दोनों जगह के काम समय पर पूरे करने होंगे। आपके दुश्मन भी आपके सामने झुकते हुए नजर आएंगे, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए आपको बजट की योजना बनानी होगी, ताकि आप अपने कुछ फालतू के खर्चों को कम कर सकें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति की चिंता के कारण आप अपने कुछ खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे, जिससे आप अपने भविष्य के लिए भी आसानी से कोई पैसा जमा कर पाएंगे। व्यवसाय में परियोजनाओं पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत करेंगे और आपको कोई नया पद और प्रतिष्ठा मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विदेश से आयात निर्यात करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति के चलते आप कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के खर्चे आज बढ़ सकते हैं, लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। माता-पिता से किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। अगर आपको नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिलता है, तो आप उसमें व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने वरिष्ठों और अपने शिक्षकों से बात करनी होगी। जो लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं, आज उन्हें संभलकर काम करना होगा, अन्यथा कोई गलती हो सकती है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी जरूरी चीजों का ध्यान रखें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको भावनाओं के आधार पर कोई फैसला लेने की जरूरत नहीं है, नहीं तो कोई आपकी इस आदत का फायदा उठा सकता है। परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो उससे मुक्ति मिलेगी और सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो किसी प्रॉपर्टी में करें तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय से संबंधित कोई भी मदद आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लेनी चाहिए।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। अगर आपको किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो उसे बहुत सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जो लोग कार्यक्षेत्र में कोई नया व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी, लेकिन इसमें पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बातचीत करते समय आपको वाणी की मिठास बनाए रखनी होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और यदि कोई सेहत संबंधी समस्या आपको घेरे हुए थी तो वह भी आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपको सीखने को मिलेगा, लेकिन अगर आप आज कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, यह आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी के साथ लेन-देन का फैसला जल्दबाजी में लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण आप अपने पिछले कुछ लंबित कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। व्यापार करने वाले लोग अगर कोई नई योजना शुरू करते हैं तो यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे लेकिन व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने से वह चिंता खत्म हो जाएगी। परीक्षा में वांछित परिणाम मिलने पर छात्रों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आपके परिवार और दोस्तों का आना-जाना बना रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 13 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम........

Spaka Newsऊना. हिमाचल के ऊना जिले के उपमंडल हरोली के दुलैहड़ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुलैहड़ के साथ लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया. वहीं पंजाब पुलिस को भी मामले की […]

You May Like