हिमाचल :चंद्रताल झील में डूबा कुल्लू का युवक,अभी तक नहीं लगा कोई सुराग…………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

लाहौल स्पीति के चंद्रताल झील में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस का रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हो गया है।       

जानकारी के मुताबिक एक युवक यहां झील में डूब गया है। युवक पवन कुमार, बुराग्रां, जिला कुल्लू का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक झील में कैसे डूबा इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा जुटाई जा रही है। 

गोताखोरों को मंडी जिला के सुंदरनगर से बुलाया गया है। एसपी मानव वर्मा ने युवक के डूबने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना कर दिया है जो झील में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगा।

       गौरतलब है कि एक साल पहले भी चंद्रताल झील में युवक डूब गया था जिसे कड़ी मश्क्कत के बाद रेस्क्यू किया गया था। अब एक बार फिर झील में युवक के डूबने की जानकारी मिली है।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित

Spaka Newsसर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन यूनिट भी स्थापित करेगा रेडक्रॉसः आर्लेकर प्रदेश में रेडक्रॉस गतिविधियों को दिया विस्तारः डॉ. साधना राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं, ने आज सोलन जिले के नालागढ़ में राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से नवनिर्मित ब्लड बैंक को समर्पित किया। भारतीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति […]

You May Like