हिमाचल : आउटसोर्स महिला कर्मी ने किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर : एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत महिला आउटसोर्स कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक महिला रुचि जिला मुख्यालय से सटे पक्को भरो क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।  महिला की गंभीर हालत होने के चलते उसे मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया। टांडा में इलाज के दौरान बीती देर रात महिला ने दम तोड़ दिया है।

वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को महिला का शव सौंपा दिया जाएगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया।मृतक महिला का पति आईटीबीपी में कार्यरत है।


Spaka News
Next Post

जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में हिमाचल सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषितः जय राम ठाकुर

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कुज्जाबल्ह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और चोलथरा में फार्मेसी कॉलेज खोलने की घोषणा की  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान चोलथरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कुज्जाबल्ह में औद्योगिक प्रशिक्षण […]

You May Like