हिमाचल: कलयुगी बेटा,बुजुर्ग मां-बाप से की मारपीट, पुलिस थाने पहुंचे पीड़ित………

Spaka News

 ऊना : मैहतपुर बसदेहड़ा के तहत भटोली में एक वृद्ध ने अपने बेटे पर गाली गलौज करने व मारपीट के आरोप लगाए है। मारपीट में वृद्ध व उसकी पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल व उपचार करवाया है। वहीं शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत में सुच्चा सिंह ने बताया कि मेरे दो बेटे है। इनमें से बड़ा बेटा संतोख सिंह घर पर रहता है। मैं और मेरी पत्नी शिंदो देवी अपने घर थे, तो बड़े बेटे संतोख सिंह ने पत्नी शिंदो देवी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। जब मैने अपनी पत्नी को बेटे से छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसने मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News