हिमाचल में अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी निजी बस,13 यात्री घायल

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बलद्वाडा में एक निजी बस हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बलद्वाडा से सुंदरनगर के लिए जा रही निजी बस खलयाणा डिस्पेंसरी के पास तलाई में मोड़ पर अनियंत्रित हो गयी जिसके कारण पलट गई। सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताते चले कि हादसे के समय बस में सात यात्री सवार थे। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने इस हादसे की पुष्टि की है।


Spaka News