हिमाचल : आईटीबीपी जवान की सिक्किम में ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से हुई मौत….

Spaka News

सोलन जिला के एक ITBP जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। तिरंगे में लिपटी जवान की पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची तो हर किसी की आंखे नम थी। परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जाड़ली के छोटे से गांव बोकरा के देवराज मेहता 36 वर्षों से आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग नॉर्थ सिक्किम के पैंगोंग में थी। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक से देवराज की मृत्यु हो गई।

वीरवार को जैसे ही आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे में लिपटे देवराज के पार्थिव शरीर को उनके गांव बोकरा पहुंचाया तप चारो तरफ चीख पुकार मच गई।  पूरे सैनिक सम्मान के साथ देवराज को अंतिम विदाई दी गई। बेटे विनोद ने पिता को मुखाग्नि दी।

बता दे कि देवराज  अपने पीछे  पत्नी सत्या देवी व एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए है। सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं तथा बेटा विनोद भी आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा है।


Spaka News