मिड-डे मील योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से 3711.10 लाख रुपये जारी

Spaka News

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे-मील) योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी उप-निदेशकों (प्रारम्भिक शिक्षा) को सार्वजनिक वित्तीय प्रबन्धन सेवा (पीएफएमएस) के अन्तर्गत 6 अगस्त, 2022 को 3711.10 लाख रुपये का बजट वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह बजट उप-निदेशकों के माध्यम से प्रदेश के सभी खण्डों/विद्यालयों को वितरित किया गया है।


Spaka News