हिमाचल: सैनिक ने खुद को मारी गोली, हाथ पर लिखा तेरा बत्रा..तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल : हिमाचल में मंडी के पधर के सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला जम्मू कश्मीर के मीरा साहब में हुआ है। गांव सुराहण निवासी योगेश कुमार रात को सैनिक क्वार्टर में नाइट ड्यूटी पर था। जिसके बाद अन्य सैनिक उसके मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

योगेश के आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। गोली मारने से पहले उसने अपने हाथ पर लिखा कि विनोद, अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल तेरा BATRA तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए मैं भी आ रहा हूं, DIMPLE I LOVE U

घटना का पता चलते ही पधर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। मिलिट्री अस्पताल में योगेश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। मृतक के बड़े भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। वह भी जम्मू कश्मीर पहुंच गया है।

पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई और बहनों की शादी हो गई है। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 10 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 10 August 2022 : इन राशियों के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन, इन राशियों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

Spaka News आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है। जानिए आज का राशिफल यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश […]

You May Like