आज का राशिफल 8 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 8 August 2022 : सावन के आखिरी सोमवार को जरूर करे शिव चालीसा का पाठ, प्रसन्न होंगे महादेव

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वाले सेहत से परेशान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। आपके मन में अच्छे विचार आएंगे, जिससे आप अपना अधिक से अधिक समय दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर को बाहर घूमने ले जाते हैं इसलिए उसमें अपनी जेब का ध्यान रखें। आपके कुछ शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। विदेश से व्यापार करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज व्यापार करने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखें। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिल रहा है। आपका कोई रुका हुआ काम आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा, जिसे आपको तुरंत पूरा करने का प्रयास करना होगा। यदि आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद से घर से बाहर जाते हैं, तो आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। भाई-बहनों से चल रहे विवाद को खत्म करना होगा, नहीं तो आपसी संबंधों में दरार पैदा करा सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे और बिना सोचे-समझे किसी काम में निवेश करेंगे, लेकिन यह आपके लिए हानिकारक होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर राजनीति में काम करने वाले लोग एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपका कोई मनचाहा मन्नत पूरा हो सकता है। जिसके बाद आप किसी धार्मिक स्थान की तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यदि माता आपको कोई भी कार्य करने से मना करे तो वह न करें, क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मान लेना ही बेहतर होता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। जो लोग मांस और शराब के आदी हैं, वे आज इसे छोड़ने की सोचेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मस्ती करके अपने तनाव को थोड़ा कम कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। जिसके बाद आपका जीवनसाथी आपसे नाराज होगा। कई काम साथ-साथ चलने से आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

लव लाइफ जीने वाले लोगों के जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपनी सूझबूझ का परिचय देकर इस स्थिति से आसानी से निकल पाएंगे। अगर आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जिससे उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। आपको बच्चों की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो वे कुछ गलत काम कर सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपके अंदर बोलने की कला आपको बहुत कुछ दिला सकती है। भाग्य की मदद से आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपके दिमाग में कुछ नए विचार आएंगे। जिन्हें आप व्यापार में लगाकर लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने रिश्तेदारों के घर किसी दावत में जाने का मौका मिलेगा। आपको हर तरफ से शुभ समाचार मिलते रहेंगे। यदि आप व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाते हैं तो निश्चित रूप से यह आपको लाभ दिलाएगा। पिता आपके किसी काम से खुश नहीं हो सकते।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक विवाद आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय अकेले बिताएंगे। उनके कुछ शत्रु नौकरी में लगे लोगों पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे उन्हें बचना होगा। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन संचय करने में भी आप सफल होंगे। मीठी वाणी के प्रयोग से आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। ऑफिस में भी अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। आपको कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। यदि आपका अपने पिता के साथ कोई विवाद है, तो उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा लेकिन भाइयों की मदद से समस्या से निजात मिल सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए इसे बिल्कुल भी न करें। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे लेकिन आपके कुछ कटु वचन आपके किसी मित्र से अनबन पैदा कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको दूसरों को सलाह देने से बचना होगा। माता को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। अगर आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उसमें भी धैर्य रखें। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप पूरी मेहनत के साथ कठिन काम करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी मनोवांछित इच्छा की पूर्ति के कारण आपको धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से आप किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आप कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को किसी की सलाह के तहत आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप किसी के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। आज आप किसी पुराने दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर आप समाज सेवा में काम कर रहे हैं तो आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन के अनुसार कारण मिलने से वे अधिक प्रसन्न रहेंगे। आप अपने आस-पास के लोगों से मीठी-मीठी बातें करके अपना काम आसानी से करवा पाएंगे, जो लोग नौकरी के साथ-साथ कोई ऑनलाइन काम करना चाहते हैं, तो वे उसमें भी सफल होंगे, आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। अगर परिवार के सदस्यों के बीच कोई वाद-विवाद हो रहा है तो बेहतर होगा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर ही किसी से कुछ बात करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 8 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

रक्षा बंधन 2022: इस बार रक्षाबंधन में बन रहे हैं 4 शुभ संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व........

Spaka Newsराखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक है इस साल रक्षा बंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं  साल 2022 में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक के […]

You May Like