हिमाचल:घास काटने के दौरान हुए विवाद के बाद महिला पर दरांती से हुआ हमला

Spaka News

मंडी : जोगिंदर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत निचला गरोडू से महिला पर दरांती से हमला करने का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार के बालकरूपी के समीप ठारू में महिला घास काट रही थी।इसी दौरान एक अन्य महिला भी घास काट रही थी दोनों में किसी बात को लेकर हुए तकरार के बाद दूसरी महिला ने उस पर दरांती से वार कर दिया।

जिससे महिला की टांग पर गहरा घाव हुआ है। महिला को तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News