आज का राशिफल 4अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 4 August 2022 : गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, वहीं इन्हें मिलेगा रुका हुआ पैसा वापस

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सावन मास की सप्तमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि सुबह 5.07 तक रहेगी।  उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का शुभ दिन है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी नवीन चर्चा हर प्रकार यात्रा का आरंभ एवं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा l

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपकी मुलाकात किसी खास से होगी। व्यापार में पुराने काम निपटाने के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। नई संपत्ति खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी, लेकिन कुछ नए लोगों से मिलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे आपको किसी धन योजना में न फंसाएं। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों पर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुछ पुराने निवेशकों से मनचाहा लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित नहीं होंगे। आप अपने पार्टनर की बातों को समझेंगे और उनसे कुछ प्यार भरी बातें करेंगे,तभी उनका कोई पिछला लड़ाई झगड़ा सुलझ पाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी गलत काम के लिए आपको सजा भी मिल सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। छात्रों को अपनी शिक्षा में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आप कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोग अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दोस्त भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। परिवार में चल रही परेशानियों से आपको काफी हद तक राहत मिलती नजर आ रही है। संतान के भविष्य से जुड़े कुछ निवेश के लिए आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। व्यापार से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राइटर्स को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आपको अपनी इच्छा के अनुसार धन लाभ होगा और परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा। जो युवा पुरानी नौकरी छोड़कर नई तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी पड़ेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक काम के कारण आपको अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव करने पड़ेंगे। मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बढ़ता हुआ खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा। भाई आपकी हर संभव मदद करेंगे, जिससे आपस में आपसी प्रेम और प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। अगर आपको अपने जीजा और साले को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच समझकर दे, क्योंकि वह आपके आपसी संबंधों में दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने पिता की किसी बात का बुरा लग सकता है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ कह नहीं पाएंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अपना काम सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। यात्रा पर जाने से पहले आपको अपने कीमती सामान की रक्षा करनी चाहिए, अन्यथा उनके चोरी होने का खतरा है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुनहरे पल बिताएंगे और बुद्धि से आप कई व्यावसायिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपको घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करनी होगी, जिसके बाद आपको कोई नया विचार प्राप्त होगा। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं, उन्हें बहुत सावधानी से पैसा लगाना होगा, नहीं तो वह डूब सकता हैं। आपको किसी भी कठिन परिस्थिति में हिम्मत हारने से बचना होगा और उसका डटकर सामना करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिल रहा है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज आप कोई नया बदलाव कर सकते हैं, लेकिन काम में थोड़ी गंभीरता बनाए रखनी होगी। अगर आप किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं तो वह आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है। आपको अपने मन में चल रही परेशानियों का जिक्र अपने जीवनसाथी से करना होगा, क्योंकि वह इस समय आपकी मदद कर सकती हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं वे कोई परीक्षा दे सकते हैं जिसमें उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। आज व्यापार में नए तरीके से पैसा कमाने की पूरी कोशिश करेंगे। पैसों को लेकर आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे थे तो वह भी सफल होगा। ऐसा लगता है कि आपको अपने जीवन साथी से हर संभव मदद मिल रही है। कीमती सामान खरीदने से पहले आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अधिकारी आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं, जिन्हें आपको सावधानी से निभाना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए धन लाभ के शुभ संकेत दे रहा है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में काफी हद तक सफल रहेंगे, क्योंकि आपका कुछ रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता को साबित करने का अवसर मिलेगा। आप अपने किसी परिचित या मित्र से मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को नया पद सौंपा जा सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा, इसलिए आपको भी खुले तौर पर पैसा लगाना चाहिए, क्योंकि आप उत्साहपूर्वक कुछ व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे, जिनसे आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। आपको अपने कुछ पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जो लोग ऑनलाइन कारोबार करते हैं उन्हें बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जो युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें बेहतर विकल्प मिलेगा। यदि दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं चल रही थीं तो उनका समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप अपनी पारिवारिक समस्याओं के समाधान की तलाश में दिन बिताएंगे और छात्रों के लिए बेहतर है कि वे इधर-उधर की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, तभी वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपकी वाणी आपके लिए वरदान है जिससे आप लोगों के साथ प्यार से पेश आएंगे और आप अपने बहुत से काम आसानी से कर पाएंगे। आप कुछ नए कपड़े भी खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे ईर्ष्या करेगा। किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए आप मां से बात कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 4 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : लॉकर से 50 लाख का सोना गायब, बैंक प्रबंधन की मिलीभगत,जाने पूरा मामला.....

Spaka Newsशिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक प्रतिष्ठित बैंक की शाखा में लॉकर बदलकर 50 लाख रूपये को सोना गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बैंक उपभोक्ता शहर का एक कारोबारी है। कारोबारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सदर पुलिस जांच में […]

You May Like