हिमाचल में HRTC बस व टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर, 15 यात्री घायल

Spaka News

बिलासपुर-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर बुधवार को घुमारवीं में एचआरटीसी बस और टिप्पर में जोरदार टक्कर हो गई।ये हादसा सेऊ के पास पेश आया है।दुर्घटना में 10 से 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे-103 (शिमला-धर्मशाला) पर बुधवार दोपहर एक बस और टिप्पर आपस में टकरा गए। बस सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही थी। वहीं टिप्पर बिलासपुर की तरफ से आ रहा था। हादसे में चालक सहित 16 लोग घायल हुए है।  इनमे से 12 लोगों को मामूली चोटें आई है, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इन्हे हमीरपुर अस्पताल में रैफर कर दिया।

वहीं एक घायल यात्री को शिमला रैफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की।


Spaka News