हिमाचल में बेकाबू होकर पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, आधा दर्जन यात्री घायल…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना : हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी सहित निजी बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब एक बार फिर हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें निजी अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वही पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह जिला ऊना के संतोषगढ़-अजौली मार्ग पर पेश आया है। हरियाणा रोडवेज की यह बस पंचकूला से तलवाड़ा के लिए निकली थी। इसी दौरान जैसे ही बस संतोषगढ़-अजौली मार्ग पर स्थित एक तसला बनाने वाली फैक्ट्री के पास पहुँची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में परिचालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की पहचान कांगड़ा के रैहन की सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह और रजनीश पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने चम्बा में मन की बात कार्यक्रम सुना

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बचत भवन चम्बा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम मन की बात का यह अंक बहुत विशेष था क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया और चम्बा की प्राकृतिक सुंदरता […]

You May Like