HRTC बस का कंडक्टर संदिग्ध हालात में लापता, थाने में शिकायत दर्ज,पढ़े पूरी खबर

Spaka News

 बिलासपुर : एचआरटीसी बिलासपुर में कार्यरत परिचालक का गायब होने का मामला सामने आया है। जलालदीन गांव दगड़ाहन पंचायत टाली (स्वारघाट) जिला बिलासपुर का निवासी हैं। बताया जा रहा है की एचआरटीसी का परिचालक जलाल दीन पिछले कल ज्योरिपतन से कीरतपुर रूट (HP69 1807) पर अपनी सेवाएं दे रहा था जिसके बाद वह बस वापिस कीरतपुर से स्वारघाट आनी थी।

जानकारी के अनुसार यह बस सुबह लगभग 8 बजे जयोरिपतन से कीरतपुर के लिए चली थी और 10 बजे तक कीरतपुर पहुंची और इस बस की वापसी का समय 4 बजे कीरतपुर से स्वारघाट के लिए है। बस के कीरतपुर पहुंचने के बाद ही एचआरटीसी का परिचालक जलाल दीन अचानक गायब हो गया।

वहीं,जलाल दीन के परिजनों का कहना है की जलाल दीन के गायब होने की शिकायत कीरतपुर थाने में दर्ज करवा दी गई है। परिजनों ने लोगों से अपील की है यदि किसी व्यक्ति को जलाल दीन एचआरटीसी परिचालक नजर आए तो इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।7018592342,8894307879,7018056667


Spaka News