शर्मनाक वारदात: हिमाचल में युवक ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Spaka News

ऊना : अंब उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

वारदात शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह महिला अपने पति और पीड़ित बेटी के साथ थाना पहुंची। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनके अपने ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Spaka News