हिमाचल : 19 साल के लड़के ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त,डायरी के एक पन्ने पर लिखी मरने की बात………….

Spaka News

सिरमौर में एक दिन में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इनमें से एक 19 साल का तो दूसरा लगभग 35 साल का बताया जा रहा है।

पहली घटना ददाहू से सामने आई है। यहां ट्रैक्टर चलाने वाले 19 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतक युवक की पहचान ददाहू के ठाकर गवाना निवासी सुनील के तौर पर हुई है। युवक ने धारटीधार के तिरमली में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक के शव का ददाहू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

श्री रेणुका थाना के एसएचओ देवी सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पर्स से एक डायरी मिली है, जिसमें आत्महत्या की बात कही गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।


Spaka News