Big Breaking : HRTC बस पर गिरे पत्थर, एक की मौत, 8 घायल …………

Spaka News

 चंबा से किलाड़ जा रही एचआरटीसी बस साचपास और बैरागढ़ के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही तीसा से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। 

प्रारंभिक दृष्टि से आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, तीन घायलों को उपचार के लिए तीसा सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार दोपहर के वक्त हुआ। पुलिस आगामी जांच कर रही है।


Spaka News