राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संत कबीर जयन्ती पर बधाई दी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संत कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने संत कबीर को धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था तथा उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में संत कबीर को समस्त मानव जाति का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी का स्वागत किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर, शिमला में ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी के आगमन पर उनका स्वागत किया।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और अभिनेता अरुण गोविल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Spaka News

You May Like