हिमाचल : ससुराल के पास पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव आत्महत्या या हत्या ………

Spaka News

मंडी : जनपद में 35 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत चाम्बी के मझरोट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा लिया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नागपाल पुत्र मेध राम गांव थरकी रजवाड़ीसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का ससुराल नेरी गांव में है और यह शिमला में काम करता था और वही पर रहता है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी  ने बताया कि मझरोट क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है उन्होंने स्थानीय प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि मामले में गहनता से जांच की जाए कि  व्यक्ति ने खुद फंदा लगाया है या उसकी हत्या की गई है।  के रूप में हुई है। लेकिन अभी तक मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 


Spaka News