Himachal Murder :19 साल के युवक ने चाकू से गला रेतकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट ….

Spaka News

जिला मंडी में पुलिस चौकी पंडोह के तहत एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्‍त 63 वर्षीय गुरसाई पुत्र सेवक राम निवासी चन्डाई डाकघर कोटमोर्स के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित करण कुमार पुत्र शिवदास को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात आरोपित ने गुरसाई के ऊपर घर के पास ही चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। गुरसाई मिस्त्री का काम करता था और तोडरराम के घर के पास रहता था। गुरसाई के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन करण वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मोहिंदर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं आरोपित करण को उसके घर से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला मानसिक रूप से बीमार है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मंडी जिला के पंडोह में एक युवक ने व्यक्ति हत्या कर दी है। घटना मंगलवार बीती देर रात की है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडोह में गड़ानाला के पास 19 वर्षीय युवक ने बीती रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरसाई, निवासी चंडेह के रूप में हुई है। गुरसाई मजदूरी का काम करता है। हत्या करने वाला युवक करण निवासी सवारधार डाकघर पंडोह का रहनेवाला है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मौत के घाट उतारने में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवक ने व्यक्ति को मौत के घाट क्यों उतारा इसकी जांच की जा रही है।


Spaka News