हिमाचल : 27 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश बरामद होने से सनसनी मच गई, पांच बहनों का इकलौता भाई था

Spaka News

कांगड़ाः पुराना बाज़ार नगरी में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक की पहचान ऋषि कुमार उम्र 27 साल निवासी धरनोट तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है।

यह युवक यहां एक किराए के कमरे में रहता था और इंडस्ट्रियल एरिया बल्ला में काम करता था। सोमवार को सुबह जब लोगों ने सड़क पर खून देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान नरेंद्र भट्ट को दी। इसके बाद मौके पर पालमपुर के डीएसपी गुरबचन सिंह व टीम सहित पहुंचे और खून के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए ले भेजे।

हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी कांगड़ा भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस बात का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News