हिमाचल दर्दनाक हादसा : चलती कार का फटा टायर, महिला की मौत,3 जख्मी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा: जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब 32 मील-रानीताल मार्ग पर लपियाना के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई।

महिला परगोड़ निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसरा, महिला का पति खुद कार को चला रहे थे तथा देहरा के नजदीक संस्कार से अपनी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ घर वापस आ रहे थे। लपियाना अस्पताल के समीप कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 22 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 22 May 2022: इन राशि वालों को नहीं होगी धन-दौलत की कमी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Spaka News ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 मई को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना […]

You May Like